Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS विशाल यादव हत्याकांड: पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने परिजन से मिलकर दी सांत्वना

विशाल यादव के परिजन से मिलते धनंजय सिंह 

जौनपुर। विगत दिनों तिवारीपुर गांव में लोहे के सरिया से हमला कर विशाल यादव की निर्मम हत्या किए जाने के बाद सोमवार को पूर्व सांसद धनंजय सिंह उनके परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी।

बताया गया कि तिवारीपुर गांव निवासी विशाल यादव की बाजार में लोहे के सरिया से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिवार के लोगों ने पूर्व सांसद को घटना से जुड़ी जानकारी देते हुए न्याय की मांग की।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने परिजनों की बात सुनी और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहना जरूरी है। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad