Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : लापता युवक का मिला शव, हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जौनपुर। जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र के मुजक्कीपुर गांव में लापता हुए दीपक विश्वकर्मा का शव उनके घर से करीब 700 मीटर दूर एक खेत में मिला है। परिवार ने दीपक की हत्या की आशंका जताई है। इस मामले में परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। सुरेंद्र विश्वकर्मा के बेटे दीपक 30 अगस्त की रात करीब 2 बजे घर से लापता हो गए थे। परिवार ने तुरंत उनकी तलाश शुरू की और खुटहन थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। लगातार तलाश के बावजूद, 1 सितंबर को उनका शव बरामद हुआ। परिजन का आरोप है कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने ठीक से और समय पर तलाश नहीं की। घटना के हालात को देखते हुए परिवार को दीपक की हत्या की आशंका है। पीड़ित परिवार गरीब है और मजदूरी कर अपना गुजारा करता है। इस घटना के बाद परिवार डरा हुआ है। परिवार ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनकी मांग है कि दीपक विश्वकर्मा हत्याकांड की जांच के लिए तुरंत एक विशेष जांच दल का गठन किया जाए। इसकी निगरानी किसी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा की जाए। परिवार ने पुलिस की लापरवाही की भी जांच की मांग की है और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad