Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : सर्पदंश से छह वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

फ़ाइल फोटो

जौनपुर। सर्पदंश से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार तेजीबाजार क्षेत्र की श्वेता यादव (6) अपने ननिहाल गौरा खुर्द में स्वर्गीयबलराम यादव के साथ रहती थी। रात करीब तीन बजे अचानक श्वेता के सीने में तेज दर्द होने लगा। बच्ची की हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग उठ गए और आनन-फानन में उसे उपचार के लिए बदलापुर सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, बच्ची की मौत सर्पदंश से हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

श्वेता के पिता विनोद यादव बख्शा थाना क्षेत्र के अगरौरा गांव के निवासी हैं। छह वर्षीय बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad