Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : खुटहन में महिला हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पनौली गांव में महिला गुड़िया की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए वांछित आरोपी लालमन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को लक्ष्मी मोड़ से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, नवनिर्मित मकान में फर्नीचर का काम कराने को लेकर आरोपी और महिला के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लालमन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad