Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : कलयुगी बेटे ने मां और सगी बहन को कुल्हाड़ी से काटा, मौत

वारदात के बाद मौके पर जांच करते एसओ रामपुर रमेश कुमार

जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र सैदुपुर गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद को लेकर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि जमीन के विवाद में युवक भूपेंद्र पटेल पुत्र स्व. राजपति पटेल ने अपनी सगी बहन गौरी 32 साल और मां शीतला देवी 70 साल पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मां-बेटी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि परिवार में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान युवक ने कथित तौर पर अपनी मां और बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही सर्किल के कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। वारदात के पीछे जमीन विवाद को प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

वहीं थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई में जुट गए। 

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad