Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : महिला समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला उमरपुर हरि बंधनपुर मोहल्ले में महिला को घर में घुसकर मारना पीटना तथा लज्जा भंग करने के मामले में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मोहल्ला निवासिनी एक महिला ने पुलिस उपाधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि 28 अगस्त समय करीब 11:00 बजे रात को पुरानी रंजिश को लेकर महिला समेत चार उसके घर पर आए और गालियां देते जान से मारने की धमकी देने लगें। महिला द्वारा मना करने पर सभी लोग घर में घुस गए और उसकी लज्जा भंग करने की नियत से उसके कपड़े फाड़ने लगे।उसी समय परिवार के लोग बीच बचाव करने के साथ वीडियो बनाने लगे तब जाकर महिला की इज्जत बची। हमलावरों ने घर के सामने लगे बेलडोर घंटी को तोड़ दिया।जान बचाने के लिए एक सौ बारह पर फोन किया।जब पुलिस पहुंची तब हमलावर भाग गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad