Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : नाजायज़ गांजे के साथ एक गिरफ्तार

 

पत्रकार : इशरत हुसैन

जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को नाजायज़ गांजे के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों से बताया गया है कि चौकी प्रभारी पुरानी बाजार संतोष कुमार यादव सहयोगी जवानों के साथ चहरसू चौराहे पर मौजूद रहें और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहें थें कि उसी समय मुखबिर खास ने आकर सूचना दिया कि बेगमगंज के पास से एक व्यक्ति गांजा लेकर शहर की तरफ आने वाला है। चौकी प्रभारी पुरानी बाजार, चौकी प्रभारी सरायपोख्ता राहुल रंजन को भी अपने सहयोग में लेकर बेगमगंज के पास घेराबंदी कर लिया। कुछ देर बाद मिठाईलाल सोनकर पुत्र फैलू सोनकर निवासी परमानतपुर थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर उसके पास से मिले झोले में 40 पुड़िया जिसका वजन दो सौ अढसठ ग्राम रहा बरामद किया गया। पुलिस ने पकड़े गयें आरोपी के विरूध अभियोंग पंजिकृत कर चालान न्यायलय भेज दिया। पकड़ा गया आरोपी काफी दिनों से गांजा बेचने का काम कर रहा था, जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad