Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : रंगदारी मांगने के मामले में दो सगे भाईयों पर एफआईआर दर्ज

पत्रकार इशरत हुसैन

जौनपुर। बाउंड्री वॉल के गेट में ताला लगाकर दस लाख रूपये की रंगदारी मांगने के मामले में दो सगे भाईयों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आत्मा राम सेठ पुत्र स्वर्गीय बाबू राम सेठ निवासी तड़तला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उन्होंने एक काली कुत्ती हरिंबंधनपुर में एक जमीन खरीदा जिस पर भवन बना हुआ और लोहे का गेट लगा हुआ है। जिसमें एक किरायेदार रहने के साथ उनकी गाड़ी खड़ी हुई है और गाय बंधी हुई है। 6 सितंबर को पास के रहने वाले दो सगे भाई बाउंड्री वॉल फांद कर अंदर घुसे और गेट में ताला लगा दिया। जबरदस्ती ताला लगाने वाले दोनों सगे भाईयों से ताला खोलने की बात पर दोनों दस लाख रूपये की रंगदारी मांगने लगें। आत्माराम द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्रीतम सिंह और उनके भाई राहुल सिंह के खिलाफ सं​बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना चौकी प्रभारी सरायपोख्ता राहुल रंजन को सौंप दिया है। विवेचक द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। आत्म राम द्वारा फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनके लगे हुए ताले को आरोपियों ने गैस कटर से काट कर फेंक दिया है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad