Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : बलात्कार के आरोप में जेल गये इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच बने चर्चा का विषय

पत्रकार इशरत हुसैन

जौनपुर। लाइन बाजार पुलिस ने क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर को मारपीट व किशोरी से बालात्कार दर्ज मुकदमें में गिरफ्तार कर लगभग 15 पूर्व जेल भेज दिया है। आश्चर्य की यह बात है कि वारंटी तक की गिरफ्तारी के मामले में मीडिया सेल से प्रेस नोट जारी किया जाता है लेकिन बालात्कार जैसे संगीन मामले में न तो प्रेसवर्ता की गई और न ही इसकी खबर मीडिया सेल से भेजी गई जो चर्चा का विषय बनी हुई है। इस संबंध में बताया गया है कि इसी जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर हरिनाथ भारती पर पुत्र रामरूप और उनकी पत्नी आशा देवी पर आरोप लगाया कि 7 अगस्त शाम लगभग 6 बजे जब वह अपनी मां से मिलने जा रही थी कि उसी समय श्री राम कालोनी के पास इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच व उनकी पत्नी रास्ते में रोक कर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडे से बुरी तरह दौड़ा कर मारने पीटने लगें। किसी तरह से उक्त किशोरी ने भाग कर अपनी जान बचाया। किशोरी ने यह भी रिपोर्ट में दर्ज कराया कि इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच ने शादी का झासा देकर जबरदस्ती उससे संबंध बनाता रहा जिसकी प्रतिक्रिया में सिर्फ उसका प्रयोग करते रहें। जैसे ही उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया वैसे ही आवेश में आकर उसे मारा पीटा। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना इंस्पेक्टर क्राइम विजय शंकर यादव को सौंप दिया। इंस्पेक्टर क्राइम ने कब गिरफ्तारी करके जेल भेज दिया। चर्चा है कि समाज के रखवाले हरिनाथ भारती पर जो यह आरोप लगा है उससे समाज में एक संदेश यह भी जाता है कि जो लड़की इन पर आरोप लगा रही है उसकी उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष तक आंकी जा रही है ज​बकि इंस्पेक्टर उम्र 55 के पार दिखाई दे रही है। समाज में एैसे पुलिस वालों को क्या कहा जाना चाहिए। इस बात का अंदाज जनता खुद लगा लेगी।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad