Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS राजनीति में शुचिता के पर्याय थे उमानाथ सिंह : रविंद्र जायसवाल

👉पूर्व मंत्री अमर शहीद उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

जौनपुर। उमानाथ सिंह राजनीति में शुचिता के पर्याय थे। उनके व्यक्तित्व में सहजता सरलता एवं मृदुभाशिता का समावेश था। उक्त उद्गार स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा पूर्व मंत्री अमर शहीद उमानाथ सिंह की 32 वीं पुण्यतिथि पर तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि जिन दिनों पूरे देश में कांग्रेस की तूती बोलती थी उन दिनों उमानाथ सिंह ने राजनीति में पदार्पण किया। वे सत्ता की राजनीति करते तो कांग्रेस का दामन थामते, परंतु उन्होंने सत्ता की बजाय पं. दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा को चुना जो समाज के अंतिम व्यक्ति को रहने, खाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर केन्द्रित है। श्री जायसवाल ने कहा कि उमानाथ सिंह ने पूर्वांचल की राजनीति को नयी दिशा दी। सत्ता द्वारा प्रायोजित अत्याचारों का विरोध करते हुए उन्होंने प्राणोत्सर्ग किया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे विधायक रमेश मिश्रा ने अनेक संस्मरणों के माध्यम से स्व. उमानाथ सिंह के शील, संयम और अनुशासनप्रियता पर प्रकाश डाला।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह ने कहा  कि उमानाथ  सिंह ने व्यापारीओ की समस्या की लड़ाई के लिए हमेशा संघर्ष किया और इस संघर्ष में वह शहीद हो गए उनकी विकास कार्यों को आज भी लोग याद करते है । विशिष्ट अतिथि खेल व युवा कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि वे प्रदेश के जिस भी कोने में जाते हैं वहां जौनपुर का होने के कारण लोग मुझसे स्व. उमानाथ सिंह के बारे में पूछते हैं। इसी से उस विराट व्यक्तित्व की लोकप्रियता का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। आज जौनपुर शहर में 20000 लोगों को सरकार की ओर से घर की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। यह स्व. उमानाथ सिंह की आत्मा को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो आर एन त्रिपाठी, वशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा नेता अरविंद सिंह, कवि सभाजीत द्विवेदी प्रखर, राज बहादुर सिंह, हरिओम त्रिपाठी, प्रो आर पी ओझा आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों को पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम प्रदान करके सम्मानित किया गया।

इस मौके पर भाजपा मछली शहर के जिला अध्यक्ष  अजय कुमार सिंह ,जौनपुर सदर के  भाजपा  अध्यक्ष अजीत प्रजापति, प्रबंधक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,देवेन्द्र प्रताप सिंह, शिवेन्द्र प्रताप सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, प्राचार्य डा. रामआसरे सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. विनोद सिंह, दुश्यंत सिंह, वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, राजवीर सिंह राजा, डा. अजय दूबे, डा. राजदेव दूबे, शिक्षक नेता प्रो विजय सिंह,हिमांशु सिंह, डा. हरिओम त्रिपाठी, जिला सहकारी बैंक महाप्रबंधक विजेंद्र सिंह, हरिश्चन्द्र सिंह, डा. ओपी रघुवंश, राकेश तिवारी आदि उपस्थित रहे। आगन्तुकों का अभिवादन तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबंधक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, संचालन पूर्व प्राचार्य डा. समरबहादुर सिंह तथा आभार पूर्व सांसद केपी सिंह ने व्यक्त किया।


जिला अस्पताल में प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण, मरीज को बाटा फल

जौनपुर। पूर्व मंत्री स्व. उमानाथ सिंह की 32वीं पुण्यतिथि पर अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में अमर शहीद उमानाथ सिंह की प्रतिमा पर पूर्व सांसद के पी सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह व भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह ने माल्यार्पण किया। इसके बाद रोगियों को फल वितरित हुआ।

इस दौरान राज बहादुर सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह अजय प्रताप सिंह,नितेश सिंह बाबू, प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह गोधना, बृजेश सिंह सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad