![]() |
| परिजन को सांत्वना देते जिलाध्यक्ष |
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तिवारीपुर, कुद्दूपुर, थाना लाइन बाजार निवासी विशाल यादव की लाठी और रॉड से पीटकर हत्या के बाद रविवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
परिजनों से मुलाकात के दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने मौके से ही मोबाइल फोन के माध्यम से जौनपुर के पुलिस अधीक्षक से वार्ता की और मामले में निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पत्रकारों से बातचीत में सपा जिलाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
