Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेड पर पत्नी तो फंदे पर लटकता मिला पति का शव

मृतक पति- पत्नी (फाइल फोटो)

खुटहन,जौनपुर। तिसौली गांव में बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी का शव बेड पर और पति का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला।एक साथ दोनों के शव मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे दंपती के बीच आए दिन होने वाला विवाद बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी मिठाईलाल के 23 वर्षीय पुत्र गोविंद की शादी तीन माह पहले बीते 10 मई को 21 वर्षीय नेहा से हुई थी।पास पड़ोस के लोगों के मुताबिक शादी के बाद से ही दोनों के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। इसी के चलते नेहा कई बार मायके चली जाती थी। बताया जाता है कि बुधवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।इसके बाद दोनों रात में अपने कमरे में चले गए।

सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार के लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो दोनों की हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए।नेहा का शव कमरे में बेड पर मिला,जबकि गोविंद का शव फंदे से लटकता पाया गया।

घर में गोविंद और नेहा के अलावा पिता मिठाई लाल रहते थे।गोविंद का एक छोटा भाई धर्मेन्द्र है,जो परदेश में है। गोविंद की माता का पहले ही निधन हो चुका है।थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad