Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : नवजात शिशु की मौत पर परिजन ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

जौनपुर। नगर इलाके के पॉलिटैक्निक चौराहे पर स्थित एक अस्पताल में नवजात शिशु की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया है। अस्पताल में हंगामा करते परिजनों की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। परिजन ने आशीर्वाद हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टर पर मृत नवजात को वेंटिलेटर पर रखकर पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। परिजन ने आरोप लगाते हुए बताया कि नॉर्मल डिलीवरी के प्रयास में गर्भवती महिला को घंटों तक शारीरिक दबाव और बच्चे को जबरन निकालने की कोशिश की गई। यह भी आरोप है कि हालत बिगड़ने के बाद ऑपरेशन कर मृत नवजात को बाहर निकाला गया और मृत नवजात को जीवित बताकर वेंटिलेटर पर रखा गया और इलाज के नाम पर पैसे लिए गए। आरोप है कि बाद में बच्चे को वाराणसी रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को देखते ही मृत बता दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों पर लापरवाही एवं अमानवीय व्यवहार के आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र जांच और चिकित्सकीय रिकॉर्ड की जांच से ही सच्चाई सामने आने की बात कही जा रही है। फिलहाल इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने न्याय की मांग की है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad