Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी

जौनपुर। जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के कलापुर गांव में स्थित नहर पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। खुटहन थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीन पुर गांव निवासी विनोद कुमार गौतम उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र नंदलाल एत्मादपुर में अपनी सैलून की दुकान चलाता था। शनिवार दिन के लगभग 10:00 बजे अपने घर से दुकान जाने के लिए साइकिल से निकला हुआ था। देर रात जब घर नहीं पहुंचा तो उसके भाई मनोज कुमार ढूंढने निकले रात्रि लगभग 2:00 बजे जब वह कलापुर के पास पहुंचे तो देखा उनके भाई की लाश सड़क के किनारे रही। जब यह खबर घर पर पहुंची तो पूरे घर में मातम का गया। देखते ही देखते उसके घर देर रात ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। खेतासराय थाने की पुलिस ने मौत का सही कारण पता लगाने के लिए लाश को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad