Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : मड़ियाहूं में 27 अक्टूबर को होगा ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम, कांग्रेस दिग्गज नेताओं का होगा जमावड़ा

मड़ियाहूँ, जौनपुर। मड़ियाहूँ विधानसभा क्षेत्र में आगामी 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को “छात्रों की गूँज – संवाद एवं सहभागिता कार्यक्रम” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य संकल्प “हक़ की बात, युवाओं के साथ” है।

कार्यक्रम में बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता, शिक्षा व्यवस्था, भ्रष्टाचार और महिला सम्मान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं युवाओं की समस्याओं और सुझावों को नेतृत्व तक पहुँचाना है।

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्षा आराधना मिश्रा ‘मोना’, प्रदेश सचिव और सहप्रभारी प्रयाग जोन वरुण चौधरी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व विधायक नदीम जावेद मुख्य रूप में शामिल होंगे।

आयोजक डॉ. अनित सिंह ने क्षेत्र के सभी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी बात रखने की अपील की है।

कार्यक्रम 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को समय दोपहर 2:00 बजे से वैष्णवी हॉल मड़ियाहूँ, रामलीला मैदान के बगल में आयोजित होगा। 

आयोजक डॉ. अनित सिंह कांग्रेस प्रवक्ता ने सभी से कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कहा है। 

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad