Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : श्रीराम कथा एवं भव्य कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक सम्पन्न

👉भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने सहभागी बनकर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की 

जौनपुर। बीआरपी इंटर कॉलेज, जौनपुर के मैदान में आगामी 21 से 29 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली नौ दिवसीय श्रीराम कथा एवं 20 अक्टूबर को प्रस्तावित भव्य कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर शनिवार को उत्सव मोटल के बैंक्वेट हॉल में श्रीराम कथा संचालन समिति की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक हुई।

सेवा भारती, जौनपुर, काशी प्रांत के तत्वावधान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, काशी प्रांत के प्रांत कार्यवाह मुरली पाल ने की। बैठक में कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के मार्ग, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रीराम कथा आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यों एवं दायित्वों का विभाजन करते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आपसी समन्वय एवं सामूहिक सहभागिता के साथ आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया।

मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह ने कहा कि श्रीराम कथा एवं भव्य कलश यात्रा की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों के समन्वित प्रयास से इस आध्यात्मिक आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने की पूरी तैयारी है। उन्होंने जनपदवासियों से श्रीराम कथा में सहभागी बनकर इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ लेने की अपील की।

बताते चले की 20 अक्टूबर 2026 को भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी, जबकि 21 से 29 अक्टूबर 2026 तक बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में आचार्य शांतनु जी महाराज के श्रीमुख से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का वाचन होगा। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुरली पाल, प्रान्त कार्यवाह, काशी प्रांत तथा संचालन डॉ. तेज सिंह, विभाग प्रमुख, सेवा भारती ने किया। इस अवसर पर अनिल गुप्ता (जिलाध्यक्ष, सेवा भारती), ब्रम्हेश शुक्ल, विमल सिंह, सुरेश सिंह, डॉ. संजय पाण्डेय, जयेश सिंह, प्रदीप सिंह "रिंकू", बबलू दूबे, मिंटू पाठक, मयंक नारायण, नारायण चौरसिया, विनय सिंह, आनंद सिंह, मनोज शुक्ल, जेपी श्रीवास्तव, ऋचा सिंह, मीना यादव, रिंकी श्रीवास्तव, राखी सिंह, नमिता सिंह, रूबी मिश्रा, नेहा सिंह, रेखा त्रिपाठी, उर्वशी सिंह, रेनू पाठक, डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. अंजना सिंह, रूपम शुक्ला, निशि सोनकर, रजनी साहू, मीरा अग्रहरी, मिलन श्रीवास्तव, प्रांजल पटेल सहित अन्य विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad