Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया दोनों रामलीला मंचों का उद्घाटन

जौनपुर। नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के अंतर्गत गौरा बाजार और बंजारेपुर में आयोजित रामलीला कार्यक्रमों का उद्घाटन भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया। दोनों स्थानों पर रामलीला मंचन का शुभारंभ होने से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्साह का माहौल है।

गौरा बाजार में नवयुवक रामलीला समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष शिशुवंश सिंह एवं संरक्षक सुरेंद्र चौरसिया उपाध्यक्ष सनी गुप्ता शिवम सिंह नवीन साहू पूर्व प्रधान दीपक मिश्रासहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों पर आधारित रामलीला के आयोजन को समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने वाला बताया। समिति की ओर से लोगों से रामलीला मंचन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

वहीं, बंजारेपुर में आदर्श रामलीला समिति एवं भरतमिलाप समिति की ओर से आयोजित रामलीला कार्यक्रम का भी भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय एवं माउंट लीटरा जी स्कूल के चेयरमैन डॉ. अरविंद सिंह भी उपस्थित रहे। रामलीला समिति के अध्यक्ष सागर साहू, भरतमिलाप समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ‘ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

दोनों आयोजनों में भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और मर्यादा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। आयोजकों ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad