Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : समाज विकास क्रांति पार्टी के कार्यालय पर तोड़फोड़ का आरोप, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की कार्रवाई की मांग

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने आरोप लगाया है कि जौनपुर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में लगातार तोड़फोड़ की गई, लेकिन लिखित शिकायत दर्ज करने के बावजूद अब तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।

श्री सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर को कार्यालय बंद कर कर्मचारी घर चले गए थे। रात में अज्ञात लोगों ने कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। सुबह कर्मचारियों के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। इसकी शिकायत संबंधित थाने पर की गई, लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, दूसरी घटना में भी कार्यालय का ताला तोड़कर तोड़फोड़ की गई। इस संबंध में भी पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय निवासी धर्मेंद्र निषाद और उनके लोगों द्वारा तोड़फोड़ की गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि दो बार कार्यालय में तोड़फोड़ होने और शिकायत दिए जाने के बावजूद एफआईआर दर्ज न होना गंभीर विषय है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad