जौनपुर। SNJ टोयोटा (V2 Automotive India Pvt. Ltd.) के शोरूम में नई टोयोटा ग्लैंजा (Toyota Glanza) के शुभारंभ के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. आर. बी. कमल, प्राचार्य, उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर तथा प्रो. डॉ. ए. ए. जाफरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS), उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता ताइक्वांडो खिलाड़ी सुश्री शिवानी पांडेय एवं श्री अश्विन पांडेय भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 5 बजे हुआ, जिसमें मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से नई टोयोटा ग्लैंजा का अनावरण कर इसके लॉन्च की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर SNJ टोयोटा के ऑपरेशंस हेड श्री ज़ैग़म रज़ा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए टोयोटा के वैश्विक विजन, ग्राहक संतुष्टि के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता तथा जौनपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में SNJ टोयोटा के योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नई टोयोटा ग्लैंजा के आकर्षक डिजाइन, आधुनिक फीचर्स, उन्नत तकनीक, बेहतर प्रदर्शन एवं आरामदायक ड्राइविंग अनुभव जैसी प्रमुख विशेषताओं से भी अतिथियों को अवगत कराया।
इस अवसर पर श्री ज़ैग़म रज़ा ने कहा कि, "टोयोटा का उद्देश्य केवल बेहतर वाहन उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि ग्राहकों को गुणवत्ता, विश्वसनीयता, सुरक्षा और उत्कृष्ट सेवा का संपूर्ण अनुभव प्रदान करना है। SNJ टोयोटा जौनपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार, व्यावसायिक विकास और बेहतर ग्राहक सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नई टोयोटा ग्लैंजा का शुभारंभ इसी दिशा में हमारा एक और महत्वपूर्ण कदम है।"
मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. आर. बी. कमल ने SNJ टोयोटा के इस प्रयास की सराहना करते हुए संस्था को नई उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, "किसी भी संस्थान की सफलता उसकी गुणवत्ता, कार्य के प्रति समर्पण और ग्राहकों के विश्वास पर निर्भर करती है। जौनपुर जैसे शहर में नए उत्पादों एवं बेहतर व्यावसायिक सेवाओं का विस्तार स्थानीय विकास के लिए भी सकारात्मक है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि SNJ टोयोटा निरंतर प्रगति करे और क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने नई टोयोटा ग्लैंजा की विशेषताओं की सराहना की तथा SNJ टोयोटा की टीम को इस नए शुभारंभ के लिए बधाई दी। समारोह के समापन पर सभी अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।
SNJ टोयोटा परिवार ने सभी गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा ग्राहकों को बेहतर उत्पाद एवं सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

