![]() |
| अर्जुन सिंह यादव ( फाइल फोटो) |
जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के हरिगाव निवासी जिलाजित यादव के बड़े पुत्र अर्जुन सिंह यादव लेहलद्दाख सीमा पे तैनाती के दौरान शहीद होने की सूचना पर उनके घर पर श्रद्धांजलि देने वाले का ताता लग गया बताते चले कि अर्जुन लगभग 13 साल पहले भारतीय थल सेना में सैनिक के रूप में भर्ती हुए थे इन दिनों वे लद्दाख बॉर्डर पर तैनात थे। पिछले 20 दिन पहले वे बच्चे की बीमारी के सूचना पर घर आए थे । इसके बाद फिर उनके मौत की खबर आई बताया जाता हैं कि वे सीमा पर तैनाती के दौरान बीती रात शहीद हो गए। उनके पिता जिला जीत ने बताया कि वह बहुत ही हंसमुख और व्यवहार कुशल के व्यक्तित्व थे उनका जाना पूरे परिवार के लिए बहुत बड़ा आघात हैं । उनकी विधवा पत्नी और छोटा सा बच्चा किसके सहारे जीवन यापन करेंगे ये एक गंभीर प्रश्न है इस घटना की सूचना पर आस पास के लोग भरी संख्या में उनके आवास पर पहुंच गए।
