Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : विवाहिता की फांसी पर लटकती हुई मिली लाश, सनसनी

मृतका (फाइल फोटो)

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिहीपुर में रविवार दोपहर विवाहिता की फांसी पर लटकती लाश देखे जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि झारखंड प्रांत के रांची जनपद थाना लापुंग डिंमबा गांव निवासी पतिभगत की 25 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी की लाश उसी के दुपट्टे से रविवार दोपहर लगभग 12:00 बजे घर के अंदर फांसी पर लटकते देखी गई। देखते ही देखते आसपास के लोगों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई। महिला का पति मजदूरी करने के लिए वन विहार की तरफ गया हुआ था। उसे सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वह भी वहां पहुंच गया। पति द्वारा सुनीता को जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उसे पूरी तरह से मरा हुआ घोषित कर दिया गया है और पुलिस को सूचना भेज दी गई है। खतना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है जितना मुंह उतनी बातें कही जा रही है। विवाहिता एक 5 वर्षीय बच्चे की मां थी।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad