Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : कार की चपेट में आने से बुलेट सवार की मौत

जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी कला नहर पुलिया के पास कार की चपेट में आने से बुलेट सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मंगलवार की शाम लगभग 4 बजे की है। इसी थाना क्षेत्र के बिदुना गांव निवासी लकी उर्फ नमन सिंह उम्र लगभग 32 वर्ष अपनी बुलेट मोटर साइकिल से जघई से अपने घर वापस लौट रहें थें कि उसी समय मछलीशहर की तरफ से जा रही कार ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद घायल को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad