Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : भीषण जाम से जूझता रहा शहर, दिनभर थमी रही रफ्तार, स्थानांतरण के बावजूद भी ट्रैफिक इंचार्ज डटे हुए हैं

टोल प्लाजा के पास वाहनों को चेक करते टीआई

जौनपुर। सोमवार को शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। सुबह से लेकर शाम तक शहर के प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लगा रहा। जोगियापुर, ओलंदगंज, जेसीज चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, कोतवाली और भंडारी स्टेशन तक सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। हालात ऐसे रहे कि वाहन चालकों को चंद दूरी तय करने में भी काफी समय लग गया।

ट्रांसफर हुई सूची का दृश्य

जाम के चलते आम राहगीरों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आई। पूरे दिन शहर की रफ्तार थमी रही, लेकिन जाम से निजात दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आई।

वहीं, सूत्रों के हवाले से खबर है कि ट्रैफिक इंचार्ज मनोज कुमार पांडेय का कुछ दिन पहले ही स्थानांतरण हो चुका है। ट्रैफिक इंचार्ज का स्थानांतरण गैर जनपद चंदौली हुआ है इसके बावजूद अभी भी यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी मनोज कुमार पांडेय ही संभाल रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि स्थानांतरण के बाद भी यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं है?

शहरवासियों ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और भीषण जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad