जौनपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को समर्पण सेवा संस्थान द्वारा कम्पोजिट विद्यालय धर्मशारी में बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को उपहार एवं मिठाइयां वितरित कर बाल दिवस की खुशियां साझा की गईं। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।
विद्यालय के शिक्षक वह समर्पण सेवा संस्थान के सदस्य अतुल सिंह जी एवं समस्त विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय में बच्चों के लिए बहुत ही सुंदर एवं व्यवस्थित आयोजन किया गया
इस कार्यक्रम में संजय जयसवाल प्रदीप श्रीवास्तव जी का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा। साथ ही मनीष श्रीवास्तव जी, मोहम्मद असगर जी एवं समर्पण सेवा संस्थान के अन्य सदस्य उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
संस्था की संस्थापक अध्यक्ष ज्योति श्रीवास्तव ने विद्यालय परिवार, एवं सभी सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके साथ खुशियों के पल साझा करना ही संस्था का उद्देश्य है। समर्पण सेवा संस्थान आगे भी समाज और बच्चों के हित में ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा।
