Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : जफराबाद में ‘नेताजी कहिन’ के मंच पर गूंजे जनता के सवाल, विकास और सियासत पर हुई तीखी बहस

जौनपुर। विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम ‘नेताजी कहिन’ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों, राजनीतिक मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बीच खुलकर चर्चा हुई। जनता के सवालों और नेताओं के जवाबों के बीच कई मुद्दों पर तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की मछलीशहर जिलाध्यक्ष अनुपमा राय, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. सरफराज खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सिरकोनी रजनीश चौबे तथा पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सिरकोनी रमेश चंद्र जायसवाल ने सहभागिता की। सभी ने अपने-अपने विचार रखे और जनता की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब दिया।

चर्चा के दौरान जफराबाद विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, विकास कार्यों की स्थिति, जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और राजनीतिक दलों की भूमिका जैसे विषय प्रमुखता से उठे। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य जनता को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना रहा, जहां वे सीधे नेताओं से सवाल कर सकें और उनके विचारों को सुन सकें।

इस अवसर पर अमूल्य सिंह अहमदपुर, दिनेश सिंह, सुभाष यादव फौजी केराकत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सर्वेश सिंह, कमलेश प्रजापति, रौनक बरनवाल, दिनेश यादव और अवधेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के निवासी मौजूद रहे।

‘नेताजी कहिन’ का संदेश है— खबर भी, विश्लेषण भी और जनसंवाद भी। एक ही मंच पर देखने, सुनने और पढ़ने का यह प्रयास विधानसभा चुनाव 2027 से पहले जनता और राजनीतिक प्रतिनिधियों के बीच संवाद स्थापित करने की पहल के रूप में सामने आया।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad