Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : पुरानी रंजिश में तड़तड़ाईं गोलियां, दहशत में आए ग्रामीण, पुलिस ने तीन खोखा किया बरामद

 

खुटहन (जौनपुर)। नवंबर मेढ़ा गांव में शनिवार लगभग तीन बजे पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार मनबढ़ो ने जमकर उत्पात मचाया। पीड़ित के घर से लगभग 50 मीटर दूर गाली-गलौज करते हुए चार राउंड फायरिंग की। ग्रामीणों के जुटने पर भागते समय बाजार में भी दो राउंड गोलियां चलाईं।दिनदहाड़े  हुई फायरिंग से गांव और बाजार में दहशत फैल गयी।

गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने थाने में चार आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है कि कुछ दिन पूर्व बदलापुर और सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इसी रंजिश में शनिवार को सुभम तिवारी उर्फ टाइगर निवासी साढ़ापुर, अजीत उर्फ गुड्डू शर्मा, आयुष उर्फ वैभव दूबे और सुरेश शर्मा निवासी मेढ़ा बिरेन्द्र  मेरे घर के पास पहुंचे। आरोप है कि वहां गाली-गलौज के बाद चार राउंड फायरिंग की। शोर सुनकर ग्रामीण जुटे तो वे  सभी बाइक से बाजार की ओर भागने लगे। पीछा किए जाने पर उन्होंने वहां भी दो राउंड फायरिंग की और रामीपुर गांव की ओर फरार हो गए। मौके पर एसएसआई प्रेम शंकर और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad