Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : एक ही परिवार की तीन लोगों को अराजक तत्वों ने पीटा, एक की हालत नाज़ुक

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज में स्थित एक नर्ससिंग होम में मरीज लेकर आए तीन लोगों को आराजक तत्वों ने मामूली बात को लेकर ईट पत्थर और लाठी से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस घटना में पुलिस ने मेडिकल तो कराया लेकिन इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं किया है। घटना सोमवार की रात लगभग 9 बजे की है। नईगंज तिराहे के पास स्थ्ति एक नर्सिंग होम में सुल्तानपुर जनपद के करौंदी थाना क्षेत्र के स्थानीय करौंदी बाजार निवासी रमाशंकर पांडेय उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र पारसनाथ पांडेय और उनके पुत्र सचिन पांडेय उम्र 23 वर्ष दूसरा पुत्र दीपक कुमार पांडेय उम्र 24 वर्ष तीनों उसी स्थान पर मौजूद थें। उसी में से एक ने पास में स्थ्ति चाय, पान और गुटखे की दुकान पर गुटखा लेने के लिए गया था जहां कुछ अराजक तत्व बैठकर खुलेआम सड़क से गुजर रहे लोगों को अपशब्द बोल रहें थें। जिसका पांडेय परिवार ने विरोध किया तो आठ से दस की संख्या में रहे बदमाशों ने ईट पत्थर और लाठी से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को उपचार एवं चिकित्सकिय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले गई। ​चिकित्सक के अनुसार सबसे अधिक चोट रमाशंकर पांडेय को लगी थी जिन्हें चिकित्सक द्वारा उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। इस घटना में कोतवाली पुलिस ने अभी कोई मामला दर्ज न​हीं किया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है। सरायपोख्ता चौकी क्षेत्र में लगातार मारपीट की घटनाएं बढ रही है और आराजक व शरारती तत्वों का हौसला बुलंद है। सूत्र बताते हैं कि इस क्षेत्र में होने वाली घटनाओं को सरायपोख्ता पुलिस सुविधा शुल्क लेकर निपटा दिया करती है जिसके कारण अपराधी वारदातें तुल पकड़ रही हैं। मोहल्ला नईगंज में तिराहे के पास रोजआना रात 8 से करीब 9 बजे के बीच कुछ आराजक तत्व खड़े दिखाई देते हैं जो आने जाने वाले राहगीरों से खुलेआम अपशब्दों का प्रयोग ऐसे किया करते हैं जैसे उन्हें इलाका पुलिस का डर ही ना हो।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad