Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन एवं पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार के विभिन्न बैरकों, अस्पताल एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिला कारागार अस्पताल में भर्ती बंदियों से अधिकारियों ने उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित चिकित्सकों एवं कारागार प्रशासन को बंदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही पाकशाला का निरीक्षण करते हुए बंदियों को उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच की गई। अधिकारियों ने भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने तथा बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad