Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : टीबी रोगियों को वितरित किया गया पोषाहार

जौनपुर। सोमवार को ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के प्रांगण में टीबी रोगियों के लिए पोषाहार वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 66 टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया।

कार्यक्रम में सिंगरामऊ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा ने टीबी मुक्त भारत अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मरीजों को नियमित रूप से दवा का सेवन करने तथा पौष्टिक खान-पान पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने संस्था द्वारा टीबी रोगियों के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की।

संस्था की प्रबंधक/सचिव डॉ. अंजू सिंह ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग एवं सहभागिता की अपील की।

बदलापुर के एसटीएस तरुण कुमार ने मरीजों को टीबी मुक्त भारत ऐप की जानकारी दी तथा कुछ मरीजों का ऐप पर पंजीकरण/अपलोड भी कराया। उन्होंने बताया कि ऐप का उद्देश्य टीबी मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़कर उन्हें आवश्यक सुविधाओं का लाभ दिलाना है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुरेश त्रिपाठी ने किया। वहीं अंकिता सिंह ने क्षय रोग पर आधारित गीत एवं स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर संस्था की कोषाध्यक्ष शीला दुबे, सौरभ सिंह विक्की, अंकिता सिंह, सौम्या सिंह, संतोष कुमार, सत्यजीत, लालमणि मिश्रा, सद्दाम, कंचन, अंजली, उषा, जबी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad