Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS स्वर्गीय विधायक उमाशंकर का जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक : जुल्फिकार अहमद "गामा"

श्रद्धांजलि अर्पित करते बसपा नेता जुल्फिकार अहमद गामा 

जौनपुर। स्वर्गीय विधायक उमाशंकर की तेरहवीं पर उनके आवास पर पहुंचकर बसपा के दिग्गज नेता और उद्योगपति जुल्फिकार अहमद गामा ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रदांजलि अर्पित की। श्री गामा ने कहाकि स्वर्गीय उमाशंकर का राजनैतिक जीवन बहुत ही साफ सुथरा रहा सदैव गरीबों जरूरतमंदों के लिए खड़े रहते थे। सबके दुख सुख में साथ देने वाला नेता आज हम लोगों के बीच नहीं रहा। इनकी कमी हम लोगों को हमे रहेगी। विदित हो कि शाहगंज विधान सभा के संभावित उम्मीदवार जुल्फिकार अहमद गामा लगातार क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। लोकप्रिय नेता के तौर पर इनकी साफ सुथरी छवि आमजन को पसंद आ रही है।  शोक जताने वालो में सैकड़ों लोग रहे।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad