Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : बेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए खंड शिक्षा अधिकारी उदय भान कुशवाहा सम्मानित

जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य एवं नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं उदय भान कुशवाहा को जिलाधिकारी जौनपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी सभागार में आयोजित डीटीएफ की मासिक बैठक में जिलाधिकारी की अध्यक्षता तथा मुख्य विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर श्री समीर, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एसआरजी एवं एआरपी उपस्थित रहे।

मड़ियाहूं ब्लॉक में बेसिक शिक्षा के क्षेत्र में स्मार्ट क्लास, पैरेंट-टीचर मीटिंग, कर्सिव राइटिंग तथा विद्यार्थियों द्वारा अंग्रेजी में धाराप्रवाह व्यक्तिगत परिचय जैसे प्रयासों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उदय भान कुशवाहा के कार्यों की सराहना की गई।

जिलाधिकारी ने मड़ियाहूं ब्लॉक की इस उपलब्धि पर पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को आगे भी जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की। सम्मान मिलने पर विभागीय अधिकारियों एवं शिक्षकों ने उदय भान कुशवाहा को बधाई दी।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad