Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : मई रोड पर नाली के गंदे पानी व अंधेरे में गाड़ी से गिरे लोग, बीमारी का प्रकोप बढ़ने का खतरा

​जौनपुर। बक्सा विकासखंड के नौपेड़वा बाजार स्थित मोहम्मदपुर (चेक इंग्लिश) मई रोड पर जलजमाव और गंदगी को लेकर पिछले 1 साल से लोगों में भारी आक्रोश है। नाली का पानी सड़क पर बहने से राहगीरों व स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  

​नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा होने से लोगों का अपने ही घरों में जाना मुश्किल हो गया है।  

​अंधेरे और नाली के पानी में गाड़ी से गिरे लोग, 

​सड़क पर जलभराव और अंधेरा होने के कारण वाहन चालक नाली के पानी और गड्ढे में गाड़ी समेत गिर रहे हैं, जिससे कुछ लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।  

​मच्छरों और बीमारियों का प्रकोप बढ़ने का खतरा

​गंदगी और जमा पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। ​इलाके में फैल रही दुर्गंध के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की पूरी संभावना और खतरा बढ़ गया है।  

​ मई मोड़ रोड पर स्ट्रीट लाइट न होने से शाम ढलते ही अंधेरा छा जाता है।  

​अंधेरे के कारण लोग पानी और गड्ढों में गिरकर चोट खा रहे हैं।  लोगों ने कहा कि मई रोड पर 5 से 6 स्ट्रीट लाइट होना अति आवश्यक,

​लापरवाही और ग्रामीणों का गुस्सा

​सफाई कर्मियों के न आने और प्रधान द्वारा सुनवाई न किए जाने से ग्रामीणों में भारी गुस्सा है।  ग्रामीणों का आरोप

​पिछले 1 साल से इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकाला गया है।  

​मौके पर ​प्रदर्शन व विरोध के दौरान अरुण मौर्य, विकास, शशि मिश्र, चंद्रकांत, वर्तमान बीडीसी विनोद जायसवाल, सुनील कुमार यादव , नूरजहां और रोहित सहित कई स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad