Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : जिला पंचायत सदस्य पर असलहे के बल पर जमीन रजिस्ट्री कराने का आरोप

जौनपुर। थाना लाइन बाजार क्षेत्र के वीरहदपुर गांव निवासिनी मेराज फातिमा ने थाना लाइन बाजार में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि मुस्ताक अहमद पुत्र मुजफ्फर हुसैन से जिला पंचायत सदस्य विकास यादव पुत्र कैलाश नाथ निवासी ग्राम सादात बिंदोली थाना लाइन बाजार ने जमीन असलहे के बल पर रजिस्ट्री करा लिया है।  मुस्ताक अहमद मेराज फातिमा के ससुर हैं। मेराज फातिमा ने बताया कि जब मुस्ताक मुंबई से इलाज करा कर ट्रेन से लौट रहे थे तभी विकास यादव ने उसे अपने कर में जबरदस्ती बैठा लिया और जमीन की रजिस्ट्री धोखाधड़ी करके अपने नाम करवा लिया। फिलहाल थाना लाइन बाजार पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। परिजन ने बताया कि मुस्ताक अहमद का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है जिसके सिलसिले के सिलसिले में वह अपना इलाज कराने मुंबई गए हुए थे। परिजन ने बताया कि जमीन एक बीघा है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad