Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : लाठियों से पीटकर एक को उतारा मौत के घाट दो गंभीर

जौनपुर। जिले के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के बसरा गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई मारपीट की घटना की रंजिश को लेकर एक पक्ष ने लाठी डंडे से हमला कर एक को मौत के घाट उतार दिया तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि दीपावली यानी रविवार रात्रि लगभग 10:00 बजे रमेश यादव का परिवार घर में खाना खाकर मौजूद था कि उसी समय एक पक्ष के लोग 8 और 10 की संख्या में लोग लाठी डंडे से लैस होकर उनके घर में घुस गए। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाए तब तक उन पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिए। इसी हमले में रमेश यादव उम्र लगभग 42 वर्ष पुत्र रामसमुझ यादव और उनका भाई मुन्नू यादव उम्र लगभग 50 वर्ष के साथ प्रदीप यादव उम्र लगभग 17 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से बदलापुर स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां रमेश यादव की हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक डॉक्टर सलमान अंसारी ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में घायल दोनों को भर्ती कर लिया गया है। घटना के संबंध में बताया गया है कि लगभग 1 सप्ताह पूर्व मारपीट की घटना घटित हुई थी उसी रंजिश को लेकर आज यह घटना घटित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। दूसरी तरफ पुलिस ने मृतक रमेश की शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश सर गर्मी से कर रही है।


Tags

Top Post Ad

Below Post Ad