जौनपुर । प्रयागराज महाकुंभ के दौरान दातून बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुए मडियाहूं निवासी युवक आकाश यादव ने लव मैरिज कर लिया है। शादी के बाद अब आकाश ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जौनपुर के पुलिस अधीक्षक से अपनी और पत्नी की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आकाश का आरोप है कि शादी से नाराज परिजन उन्हें परेशान कर रहे हैं और दोनों की जान को खतरा बना हुआ है। वायरल वीडियो में आकाश ने यह तक कह रहा है शायद यह उसका आखिरी वीडियो हो सकता हैं।
वीडियो में आकाश अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहा है। दोनों के गले में वरमाला दिखाई दे रही है। आकाश का कहना है कि वह और उसकी पत्नी दोनों बालिग हैं तथा उन्होंने अपनी मर्जी और खुशी से शादी की है। इसके बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है। उसने आशंका जताई कि उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।
वहीं, वीडियो में आकाश की पत्नी ने भी पुलिस अधीक्षक से भावुक अपील करते हुए कहा कि साहब, मेरा विनम्र निवेदन है कि मुझे और आकाश को परेशान न किया जाए। उसके मुताबिक, घरवाले दोनों को परेशान कर रहे हैं, जबकि उन्होंने अपनी मर्जी और खुशी से शादी की है।
आकाश ने भी कहा कि उसके परिवार को परेशान न किया जाए। उसने आरोप लगाया कि प्रशासन भी उनका साथ नहीं दे रहा है। उसे अपनी हत्या तक हो जाने का डर सता रहा है।
आकाश ने जौनपुर के पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले में जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे और उसकी पत्नी को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।




