Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : लक्ष्मी जी की मूर्ति ले जा रहे टोटो में डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत पांच घायल

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर गांव के पास लक्ष्मी जी की मूर्ति ले जा रहे टोटो डंपर से टकराया जिसमें एक की मौत हो गयी कई नाबालिक लड़के घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया गया है कि गुरुवार रात्रि लगभग 10:00 बजे पार्टी तकनीक चौराहे के पास से माता लक्ष्मी की मूर्ति पूजा करने के लिए कुछ बच्चे टोटो से फतेहगंज ले जा रहे थे कि उसी समय सामने से आ रहे डंपर ने उसमें टक्कर मार दिया। डंपर के टक्कर से आशीष कुमार 18 वर्ष पुत्र तूफानी प्रजापति की मौके पर मौत हो गई। इसी टोटो पर सवार आनंद कुमार प्रजापति 18 वर्ष पुत्र गुलाब प्रजापति और शिवम 24 वर्ष पुत्र बादल गौतम यश जायसवाल उम्र लगभग 16 वर्ष पुत्र धन्नू जय सवाल आदि घायल हो गए। मृतक और सभी घायल बक्सा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार निवासी बताए गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गई जहां सभी का उपचार चल रहा है।


Tags

Top Post Ad

Below Post Ad