Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : केराकत में दबंगों का तांडव! घर में घुसकर परिवार पर हमला, सात लोग घायल

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के कटहरी गांव में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर जमकर मारपीट की, जिसमें सात लोग घायल हो गए।

घायलों की पहचान जड़वती देवी (65), नीतू मौर्य (35), संजय मौर्य (43), रीना मौर्य (40), विजय मौर्य (32), नितिन मौर्य (20) और सुषमा मौर्य (38) के रूप में हुई है।

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया।

फिलहाल मारपीट के कारणों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad