Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : जनता के सम्मान की रक्षा और सीधा संवाद ही जनप्रतिनिधि का मुख्य धर्म: व्योम सिंह पटेल

व्योम सिंह पटेल

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर।  विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट की दावेदारी कर रहीं पार्टी नेत्री व्योम सिंह पटेल ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसेवा को लेकर अपना विजन स्पष्ट किया है। स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान व्योम सिंह पटेल ने कहा कि राजनीति केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प है। उनके अनुसार, एक आदर्श नेता और जनता के बीच पारदर्शी संवाद, अटूट विश्वास और गहरा सामंजस्य होना सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।

व्योम सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि जब क्षेत्र की जनता अपने अमूल्य मत से किसी को विधायक चुनकर सदन में भेजती है, तो उसे यह पूर्ण भरोसा होना चाहिए कि उसके स्वाभिमान और मान-सम्मान की रक्षा हर परिस्थिति में की जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे परिवार के सदस्य की तरह जनता के हर सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहना चाहिए।इस अवसर पर उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। गरीब कल्याण की योजनाओं, आवास, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण के कार्यों से समाज के हर वर्ग को सीधा लाभ मिला है।व्योम सिंह पटेल ने विश्वास जताया कि वे पार्टी की रीति-नीति और जनसेवा की इसी भावना को लेकर शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपनी दावेदारी रख रही हैं। उन्होंने अंत में स्पष्ट किया कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है, जहां शीर्ष नेतृत्व का हर निर्णय सर्वोपरि होता है और वे एक निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र की जनता और संगठन की मजबूती के लिए सदैव समर्पित रहेंगी।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad