मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
मुंबई। पढ़ाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गण उपस्थित रहे। इसी क्रम में समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उद्योगपति अशोक सिंह बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। श्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही देश की दिशा और दशा तय होगी। अगर किसी देश को विकसित बना है तो उसे शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी भी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। जो भी छात्र पढ़ने लिखने में अच्छे हैं तो उनकी हर प्रकार से मदद हमारी पार्टी और मैं निजी तौर पर करता आया हूं और करता रहूंगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रमेश सिंह बिल्डर गोपाल सिंह अमरेज सिंह अध्यक्ष क्षत्रिय समाज मौजूद रहे।
