Type Here to Get Search Results !

MUMBAI NEWS : दीपावली पर अशोक सिंह ने स्कूल के स्टाफ को भेंट की मिठाई और उपहार

मुंबई। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उद्योगपति अशोक सिंह ने दीपावली के पावन अवसर पर भांडुप स्थित मेरी एन स्कूल के समस्त स्टाफ को उपहार एवं मिठाई भेंट कर दीपावली की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर अशोक सिंह ने कहा कि दीपावली प्रकाश का पर्व है। यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में ट्रस्टी शीला सिंह, ट्रस्टी चंदन सिंह, मैनेजर शालिनी सिंह, प्रिंसिपल जोगेश्वरी अमित मिश्रा समेत विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad